जगदलपुर

भाजपा के समर्थन के लिए घर-घर दस्तक दे रहे नेतागण

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में घर-घर संपर्क कर सघन जनसंपर्क आरंभ कर दिया है। गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र के छत्रपति शिवाजी वार्ड में भाजपा के पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी व अन्य नेतागण, कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्डों में निकले और घरों में दस्तक देकर लोगों से संपर्क किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के लिये समर्थन मांगा।
गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा के लिये जनता का साथ मांगा। भारतीय जनता पार्टी का घर-घर पहुँच कर सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आगामी 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। संपर्क से समर्थन सूत्र वाक्य भाजपा ने तय किया है।
श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा नरेंद्र मोदी के 9 साल मे किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया है। लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, अभिषेक तिवारी, सूर्य भूषण सिंह, योगेश शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, मीना देवी झा, निलेश्वरी भागवत कर, दिगंबर चौधरी, राजकुमारी झा, अनीता झा, भावना यादव, प्रेमवती साहू, कौशल्या साहू, निकिता सोनी, रमा सिन्हा,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *