जगदलपुर। (बस्तर न्यूज) छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य और बस्तर अंचल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जानकीराम सेठिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में सभी समाज व वर्ग के लोगों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे है। राज्य के किसान, युवा, महिलााएं, आदिवासी और गरीब तबके के लिए भूपेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी अभिनव योजनाएं संचालित कर रही है।
माटी से जुड़े किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती-किसानी और किसानों की पीड़ा भलीभांति जानते और समझते हैं, यही वजह है कि पौने चार सालों में उन्होंने अपनी किसान हितैषी नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ राज्य को आज देश का कृषि मॉडल राज्य बना दिया है। समर्थन मूल्य पर धान, मक्का, कोदो, कुटकी, गन्ना की खरीदी के बाद अब उड़द, मूंग, अरहर की खरीदी भी राज्य में शुरू होने जा रही है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ की सभी फसलों के लिए इनपुट सब्सिडी की व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने राज्य में खेती-किसानी और किसानों को समृद्ध बनाए हैं।
जैविक खेती की ओर ले जाने का प्रयास
गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिली है। गांवों में अतिरिक्त आय और रोजगार का जरिया बढ़ा है। गोबर खरीदी के साथ-साथ अब गो-मूत्र की खरीदी होने से पशुपालकों ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी मिलने लगी है। गोबर से जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा देेकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य को जैविक खेती की ओर ले जाने का सार्थक प्रयास कर रहे है। इससे खेती की लागत में कमी आने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बेहतर होगी ।
मोहरिया, बजनिया को भी मिल रहा मदद
मुख्यमंत्री ने सभी समाज के लोगों को सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए सामाजिक भवन के निर्माण के लिए भूमि और राशि उपलब्ध करा रहे है। देव स्थलों, देवगुड़ियों के विकास के लिए भी स्वीकृति देकर लोगों की आस्था के स्थलों का संरक्षण और संवर्धन कर रहे है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर के साथ-साथ हाटपहटिया, मोहरिया, बजनिया, पुजारी, बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को 7 हजार रूपए वार्षिक मदद देकर उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान किया है।