जगदलपुर

महिलाओं के अपमान पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षामंत्री का फूंका पुतला

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज व छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंहा के आदेशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज युवाओं और महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के विरोध में हिमाचल की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का व केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा दिए गए बयानों एवं रेपिस्टों को कथित समर्थन के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग को लेकर सांसद कंगना रनौत का व नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का राजीव भवन के समक्ष पुतला दहन किया गया।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा के कई नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। इनके लिए देश में महिलाओं और युवाओं का सम्मान सर्वोपरि है तथा किसी भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने पद और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं एवं युवाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग करे।

बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को महिला कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को अपने बयानों को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा के कई नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा और संवेदनशीलता भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान और युवाओं का स्वाभिमान किसी भी राजनीतिक दल की राजनीति से ऊपर है। जनप्रतिनिधि चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, उन्हें अपने पद की गरिमा और संवैधानिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए। सांसद कंगना रनौत केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, महामंत्री अभिषेक नायडू,अल्ताफ उल्ला खान, रविशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष वेंकट राव, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, अपर्णा बाजपेयी, अंजना नाग, पपिया गाईन, विजय प्रकाश दास, संदीप दास, शादाब अहमद, मोहसिन खान, आदर्श दलाई, सलीम अली, एस नीला, तरनजीत सिंह, उस्मान रजा, गुरमीत कौर, कमला भत्तरा, पार्षद सुशीला बघेल, रामकृष्ण तिवारी, जस्टिन भवानी, गौरी मंडल, खेमराज सेठिया, उमा सागर, अनुसुइया, जोगेश्वरी राव, श्याम कुमारी ध्रुव, असबती कश्यप, जाहिदा बेगम, डाली नाग, ज्योति नाग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *