जगदलपुर/बस्तर न्यूज
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक नगर के वीर सावरकर वार्ड पथरागुड़ा स्थित साहु समाज भवन में कल आयोजित किया गया था। जिसमें गोंडवाना की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की याद में बलिदान दिवस को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। महारानी दुर्गावती ने अपनी राज्य की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त किया था उनकी याद में दो मिनट की मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ समाज के सभी सदस्यों ने की। साहू समाज भवन में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जगदलपुर परिक्षेत्र के सगा समाज एकत्रित होकर समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने विचार विमर्श किया गया।

बैठक में समाज के संभागीय महासचिव लिलेश स्वर ध्रुव, परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मंडावी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती दयाबती ध्रुव, श्रीमती राधा ध्रुव, श्रीमती नीलम ध्रुव, श्रीमती अनिता ध्रुव, श्रीमती सुरूज नेताम, श्रीमती देव कुवर ध्रुव, श्रीमती इन्द्रा नेताम, वेद प्रकाश ध्रुव, घनश्याम ध्रुव मरकाम, श्रीमती बोधनी बाई, नीलकंठ ध्रुव, खुशी राम ध्रुव, मीडिया प्रभारी रामनारायण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।



