जगदलपुर

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिला पतंजलि योग समिति की छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्य माना कोरम के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय को योग का सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय छात्र सेना, महिला पतंजलि योग समिति जगदलपुर के सदस्यों, महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा पीएमटी हॉस्टल की छात्राओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *