Raipur

छत्तीसगढ़ प्रदेश की म्यूथाई दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हल्द्वानी रवाना

रायपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा यूथ राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।

छ. ग. एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने हेतू प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 27 यूथ म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों का दल रवाना हुआ। विगत माह दल्ली राजहरा जिला बालोद में आयोजित 25वी राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने वाले अलग वजन वर्ग में खिलाड़ी भाग लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों के नाम

कु ऐशिनी वर्मा, कु समिधा अग्रवाल, कु बलजीत कौर, कु नुरवी, मिलिंद वासनिक, नित्यम कुमार साहू, कुशाग्र कुमार साहू, अर्चित केशरवानी, संजीत मोहन्ती, आर्यमान सहगल, सूर्यान्श दुबे, श्रेयांश मित्तल, मोक्ष पटेल और आदित्य गुप्ता, कु साधिके दुबे, कु हिमानी डरसेना, कु मिनाली भंसारे, कु ट्विंकल टांडिया, कु सिद्धि निर्मलकर, कु काप्सा गुप्ता, कु सिमरन सिंह, कु सोनम साहू, कु वर्षा निर्मलकर, कु तनुश्री मीना, आदित्य झा, युवराज सिंह राजपूत तथा कु छाया नाग राष्ट्रीय यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप हल्द्वानी में छ ग राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छ ग के वरिष्ठ म्यूथाई खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुश्री हरबंश कौर, प्रणव शंकर साहू, कु. टिकेश्वरी साहू, कु. वाणी निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। कोच मैनेजर का दायित्व जय कुमार, राजेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *