Dantewada

नवीन थाना टिकनपाल का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिले में आम जनता को पुलिस तक सुगम एवं सरल पहुंच एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में थाना किरन्दुल क्षेत्र के 08 ग्रामों टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मड़कामीरास, कुटरेम, कलेपाल, कड़मपाल के लिये पृथक से नवीन थाना टिकनपाल क्षेत्रांतर्गत अधिसूचित करने पर आज पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल कमलजीत पाटले, रक्षित निरीक्षक दंतेवाड़ा सुशील नौटियाल, थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव, थाना प्रभारी बचेली प्रहलाद कुमार साहू, प्लाटून कमांडर चोलनार मोहित बोहरे व अन्य स्टाफ की उपस्थिति थे।

सशस्त्र बल कैंप चोलनार में अस्थायी तौर पर थाना टिकनपाल का उद्घाटन एवं रोजनामचा लेख कर नवीन थाना के कार्यों का शुभारंभ कर उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को थाने की प्रभार सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *