जगदलपुर

ग्रीष्मकालीन जूडो कराते शिविर में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुर

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

ग्रीष्मकालीन जूडो-कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ऑल बस्तर जिला जूडो संघ एवं गोसुकुरियो कराते दो एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर का 11वां दिन बच्चे ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ आत्मरक्षा के दांव पेच सीख रहे हैं। शिविर में बच्चों एवं युवाओं को नियमित अभ्यास के माध्यम से आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। प्रशिक्षण 10 जून 2026 तक स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल ग्राउण्ड में शाम 5:00 बजे से 06:15 बजे तक आयोजित की गई है।

प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को जूडो एवं कराते की बुनियादी तकनीकों, संतुलन, फिटनेस तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे है, शिविर में बच्चों ने पूरे मनोयोग से भाग लेते हुए अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दे रहे है। आज के प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से सेल्फ डिफेंस तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के मुख्य प्रशिक्षक अब्दुल मोईन ने अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए आगामी दिनों में और बेहतर प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। शिविर निरंतर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है तथा प्रतिभागियों की संख्या में भी उत्साहजनक वृद्धि देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *