जगदलपुर

बस्तर आइडल जूनियर में जसमीत सिंह और सीनियर में राजकुमार डोंगरे बने विजेता

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित “बस्तर आइडल 2026” का ग्रैंड फिनाले निर्मल स्कूल प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। लंबे समय से चल रहे इस संगीत महोत्सव के अंतिम मुकाबले में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो कैटेगरी जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया था। कार्यक्रम का ऑडिशन 26 एवं 29 अप्रैल को एवं सेमीफाइनल 3 मई को संपन्न हुआ था।

जूनियर कैटेगरी में अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति के दम पर कुमारी जसमीत सिंह ने प्रथम जिन्हें पुरस्कार में 31000 रुपए द्वितीय कु अदिति राम जिन्हें पुरस्कार के रूप में ₹21000 एवं कु अरुनीमा शर्मा जिन्हें पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए दिया गया। वहीं सीनियर कैटेगरी में राजकुमार डोंगरे ने बेहतरीन गायकी के दम पर पहला स्थान प्राप्त कर बस्तर आइडल 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में राजकुमार डोंगरे को 51000 द्वितीय स्थान शिशत्नेश वालिया को 31000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार खुशी जोशी को ₹21000 का पुरस्कार दिया गया। वहीं सीनियर कैटेगरी के तीनों प्रतिभागियों को टीवीएस की तरफ से 21-21 हज़ार के गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किए गए। एवं राग द म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी निर्णायकों को ग्रुप की तरफ से मोमेंटो देकर उन्हे सम्मानित किया गया। कुमारी जसमीत सिंह और राजकुमार डोंगरे दोनों ही अपने-अपने वर्ग में बस्तर के पहले सिंगिंग सुपरस्टार बने

फाइनल में रायपुर से पधारे निर्णायकों में सुनील सोनी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के गायक/संगीतकार, गायिका श्रीमती प्रज्ञा त्रिवेदी, संगीतकार अतीक रहमान भी उपस्थित थे। विजेताओं की घोषणा होते ही पूरे प्रांगण में तालियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आज के ग्रैंड फिनाले में शामिल अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतियोगियों के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हर प्रतिभागी ने अपनी गायकी और हुनर से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। सभी ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुतियां दी। रायपुर से आए जजों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया एवं आयोजनकर्ताओं की भी तारीफ की।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे, श्रीनिवास मिश्रा उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर, प्रकाश रावल, नवरतन जलोटा सहित शहर के सभी संगीत प्रेमी एवं रायपुर कांकेर कोंडागांव सुकमा बीजापुर एवं उड़ीसा से प्रतिभागी एवं उनके परिवार के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में राग द म्यूजिकल ग्रुप के संरक्षक बृजेश भदौरिया एवं सुरेश जैन, अध्यक्ष बीजू विश्वास, उपाध्यक्ष वंदना झा, ज्योति गर्ग, सचिव प्रशांत दास, सह सचिव मनीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष समीर जैन, प्रवीर पाल, शेरोन सिंह, प्रियंका वैद्य, प्रथा दुबे, यश तिमोंची, बेनी तिमोंची, निशात, अमित जैन ने आयोजन को भव्य और यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *