दंतेवाड़ा। कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) से प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। कार्यालय संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, संचालनालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा दंतेवाड़ा में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07856-299442 निर्धारित किया गया है तथा इसके लिए मनोज कुमार सारथी, सहायक खाद्य अधिकारी, दंतेवाड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समितियाँ गठित की गई हैं, जो जिले के दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण विकासखंडों में कार्य करेंगी।
गठित समितियों में दंतेवाड़ा विकासखंड में परमानंद बंजारे (मो. 9399300463) एवं सचिन कुमार (7489275008), गीदम विकासखंड में सुश्री पूनम ठाकुर (मो. 6267443680) एवं प्रमोद कुमार सोनवानी (मो. 9926299553), कुआकोण्डा विकासखंड में लीलाधर चन्द्रा (मो. 9425250255) एवं धीरेन्द्र कुमार कश्यप (मो. 7222963734), तथा कटेकल्याण विकासखंड में श्रीमती आशा मौर्य (मो. 9424105847, एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर 8770487696) को शामिल किया गया है।
इस गठित समितियाँ जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर, डीजल, पेट्रोल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपूर्ति एवं दैनिक आवश्यकताओं की नियमित समीक्षा करेंगी। साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोग अथवा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रत्येक सप्ताह प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष में आम नागरिक प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक, अवकाश के दिनों को छोड़कर, संपर्क कर सकते हैं। यह पहल आमजन को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की गई है।



