जगदलपुर

स्थानांतरित न्यायाधीशों को ससम्मान दी गई विदाई

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला सत्र न्यायालय परिसर में स्थित ग्रंथालय कक्ष में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित न्यायाधीशों को ससम्मान विदाई दी गई । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने इस अवसर पर तीनों न्यायाधीशों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कभी भी उन्होंने कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। उन्होंने स्थानांतरित न्यायाधीशों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा स्थानांतरित न्यायाधीशों द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार कोहली, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूप नारायण पठारे और अपर जिला न्यायाधीश फास्ट्रेक कोर्ट, न्यायाधीश वंदना वर्मा के कार्य प्रणाली की तारीफ करते हुए बात के अधिवक्ताओं के साथ सहयोगात्मक बताया। न्यायाधीशगणों ने भी बार के अधिवक्ताओं के व्यवहार को सहयोगात्मक बताते हुए कहा कि वे बस्तर के माहौल को कभी भी भुला नहीं पाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन लुणावत ने न्यायाधीशों के साथ हुए अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष प्रीति वानखेड़े एवं आभार प्रकट उपाध्यक्ष अवधेश जाने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *