दंतेवाड़ा

जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप में उपकरण मिलने पर दिव्यांग हुए खुश

दंतेवाड़ा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास हेतु आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का विगत दिवस सफल समापन हुआ। इस कैंप में कुल 133 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया, जिनमें से अनेक हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैम्प के दौरान 13 हितग्राहियों को नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं 14 लाभार्थियों को सामान्य ट्रायसायकल, 9 को व्हील चेयर, 86 को श्रवण यंत्र, 7 को कैलीपर्स, 7 को बैसाखी तथा 12 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैम्प को जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने सराहनीय पहल बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने की अपेक्षा जताई। वही इस पहल से लाभान्वित व्यक्तियों के जीवन में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *