जगदलपुर

बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों का हुआ चयन, अब मायानगरी में होगा दस्तक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा प्रकाश पुंज संस्थान द्वारा आज टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया, जहां गायन, नृत्य, मॉडलिंग, अभिनय और अन्य कलात्मक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान 40 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया, जिन्हें आगे मुंबई की मायानगरी तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

टैलेंट हंट के विजेता कलाकार

मिस बस्तर – तनजीम जाफरी
मिसेज बस्तर – प्रकाश त्रिपाठी
मिस जगदलपुर – माही गुप्ता
मिस्टर जगदलपुर – राहुल बोस
मिस्टर जगदलपुर – शेरशाह खान
ब्रांड एंबेसडर – आलिया परवीन

कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निर्देशक सुबोध आनंद और मॉडलिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के हुनर का मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और मंच प्रदर्शन के आधार पर टैलेंट का चयन किया। चयनित प्रतिभाओं को आगे बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। आयोजन में प्रमुख रूप से आलिया जाफरी, शेख ईरा जाफरी, खालिद, इतनैन जाफरी, मिंतिशा जाफरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

80 से अधिक लोगों का हुआ सम्मान

समाज की बेहतरी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे 80 से अधिक लोगों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए इन लोगों को सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। आयोजक हुमा जाफरी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अक्सर सही मंच और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। इसी उद्देश्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि यहां के युवाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके और उनकी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *