कोंडागांव/बस्तर न्यूज
नारी शक्ति, मातृशक्ति के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में खेल व युवा कल्याण विभाग कोंडागांव द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट तथा जूडो कराटे खेल शामिल थे। उक्त प्रतियोगिता में जिले की छात्राए एवं महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। जूडो कराटे खेल का संचालन जिला कराटे संघ के सचिव राकेश कुमार कांगे (राष्ट्रीय रैफरी कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन), सहायक प्रशिक्षक धनेश्वर सोरी, संजय कुमार द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जिले के 35 जूनियर वर्ग तथा 25 सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता उपरांत मुख्य अतिथि हेमवती नेताम एवं सुश्री वर्षा तिर्की व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालेंगा द्वारा कराते खिलाड़ी छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।




