जगदलपुर/बस्तर न्यूज
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला देऊरगांव, विकासखंड तोकापाल, शाला के प्रधान अध्यापक अब्दुल मतीन कुरैशी द्वारा उनके सुपुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर न्यौता भोजन का आयोजन किया गया था। केंद्रीय संयुक्त सचिव शोभित जैन, नीति आयोग से नूपुर मैडम, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारीगण जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, डीएमसी अशोक पांडे, एपीसी राकेश खापर्डे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम सलाम, खंड स्त्रोत समन्वयक अजय शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण ठाकुर आदि सम्मिलित हुए।
स्कूल आए समस्त उच्च अधिकारियों को ग्राम पंचायत देऊरगांव के समस्त जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों, ग्रामीणजनों एवं शाला में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों ने स्वागत करते हुए सम्मानपूर्वक न्यौता भोजन कराया गया। उसके पश्चात सभी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा। विद्यार्थियों के द्वारा वाद्य यंत्र में राष्ट्रगान की धुन बजाकर सुनाया गया। बच्चों की इन प्रतिभाओं को देखकर अतिथियों ने विद्यार्थियों की खूब प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य कामना की।
कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा शाला की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, संपूर्ण शाला परिसर के सौंदर्यीकरण, पीएम श्री की थीम ग्रीन स्कूल हरित विद्यालय के रूप में की गई सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए उपलब्ध खेल खिलौने, झूले इत्यादि की व्यवस्था को देखकर एवं संपूर्ण शाला परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रधान अध्यापक अब्दुल मतीन कुरैशी और सभी शिक्षकों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार कुमेटी, आशुतोष बाजपेई, शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र सेठिया, ग्राम पंचायत देऊरगांव सरपंच मंधर कश्यप, उप सरपंच कुलंधर सेठिया, शंकर सेठिया एवं समस्त पालकगण, ग्राम वासी उपस्थित थे।




