जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा बचाओ पदयात्रा के इस जनआंदोलन का शुभारंभ चोकावड़ा से शुरू किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम की यह पदयात्रा कुल 5 किलोमीटर रही जिसका समापन नगरनार बाजार में किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार मजदूर विरोधी है, किसान विरोधी है। अब मनरेगा याेजना में अकुशल श्रमिकाें काे राेजगार की काेई गारंटी नहीं हाेगी। भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम विकसित भारत गारंटी फाॅर राेजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे अपमानित करने का कार्य किया है। इस योजना में किए गए बदलाव के पीछे योजना की कानूनी गारंटी और महत्व को कमजोर करना है मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक छीनने का सुनियोजित षड्यंत्र है।
नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है। और नाम बदलकर अपनी विचारधारा को थोप रही है महात्मा गांधी का नाम योजना से हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर ओछी मानसिकता’ का प्रत्यक्ष परिचय दिया है।मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक छीनने का सुनियोजित षड्यंत्र है।
इस दौरान वीरेंद्र सहनी, लेखन बघेल, जलंधर नाग, दयाराम कश्यप, बलराम कोकडू, विजय बिसाई, भोजराज नाग, लक्ष्मण सेठिया, सुखराम जादव, कमल कश्यप, सूकालदार नैग, अगस्टीन सोना, संजय नाग, मुकुंद नेताम, दमरुधर, गोविंद कश्यप, नरेंद्र सैमुअल, नीतीश शर्मा, सोहन लाल, इन्दु बघेल, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



