September 26, 2026

गोविंदा के जयकारे से गूंजा शहर, भगवान बालाजी की निकली शोभायात्रा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

शहर के हृदय स्थल में स्थित बालाजी मंदिर के 25वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन भगवान वेंकटेश्वर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काष्ठ निर्मित रथ पर भगवान बालाजी, माता आंडाल एवं माता पद्मावती की उत्सव मूर्तियों को रथारूढ़ कर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में महिलाएं मिट्टी और पीतल के कलश लेकर चल रहे थे।

शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर माँ दंतेश्वरी मंदिर, मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चाँदनी चौक, संजय बाज़ार होते वापस बालाजी मंदिर पहुँची। जगह-जगह श्रद्धालुओं के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धापुर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *