जगदलपुर

मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने वन मंत्री की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज वनमंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा स्थित निवास पहुंचकर कश्यप परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विदित हो कि श्रीमती मनकी देवी कश्यप का निधन बीते रविवार 21 दिसंबर को हुआ था। इस दुखद घड़ी में कश्यप परिवार को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री स्वयं उनके निवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत श्रीमती मनकी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधिगण , कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, एसपी शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *