जगदलपुर

भगवान राम के नाम पर महात्मा गांधी की पहचान को मिटाना अस्वीकार्य : दीपक बैज

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में आज महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम योजना मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के संजय मार्केट चौंक स्थित बाजार परिसर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना व विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों से जुड़ा सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज ज़मीनी सच्चाई यह है कि कई जगहों पर मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही, लेकिन सरकार असल मुद्दों पर काम करने के बजाय नाम बदलने में ऊर्जा लगा रही है। गरीब जनता को 100 दिन का रोजगार देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत 2006 में कांग्रेस शासनकाल में की गई थी। इसका लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण जनता को नकद राशि प्रदान करना था। भगवान राम देश की आस्था के केंद्र हैं, लेकिन उनके नाम पर महात्मा गांधी की पहचान को मिटाना अस्वीकार्य है। यह फैसला सामाजिक सौहार्द और ऐतिहासिक विरासत के खिलाफ है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा है कि मनरेगा योजना से गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा एवं राष्ट्रपिता के सम्मान पर सीधा हमला है, और यह केंद्र सरकार की ओछी राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है।

मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस जावेद खान व पार्षद सूर्यापानी के द्वारा किया गया।

 

धरना प्रदर्शन में ये मौजूद रहे

पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, उमाशंकर शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, बलराम यादव, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रणजीत सिंह बख्शी, दिनेश यदू, हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, गौरनाथ नाग, उदयनाथ जेम्स, अनवर खान, हेमू उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, चम्पा ठाकुर, उपनेता कोमल सेना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, सेवादल अध्यक्ष कौशल नागवंशी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *