जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर डीजीपी अरुण देव गौतम, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस और एसपी शलभ सिन्हा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *