जगदलपुर/बस्तर न्यूज
सेजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में महान कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी अपनी भाषाओं में कविता, कहानी, गीत, नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें नवमी की छात्रा गीत वर्मा ने कविता, जानवी कुर्रे ने कहानी, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा निर्मला भगत ने जशपुरी भाषा में नृत्य के बारे में बताया, वहीं पर श्रेया ने छत्तीसगढ़ के त्योहारों के बारे में छत्तीसगढ़ी में बताया और अनूपा ने छत्तीसगढ़ के व्यंजनों के बारे में छत्तीसगढ़ी में बताया, वहीं करीना ने अपने बिहारी भाषा में छठ पूजा के बारे में बताया। और दीक्षा ने इंग्लिश में कविता बोला, नेहा, साक्षी, कृतिका ने छत्तीसगढ़ी समूह गीत की प्रस्तुत की यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया गया। यह कार्यक्रम बच्चों में भाषाओं के महत्व को पहचानने के लिए आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम प्राचार्य सुधा परमार के निर्देशानुसार किया गया था। वरिष्ठ व्याख्याता वीणा नोन्हारे ने भाषाओं के महत्व के बारे में बच्चों को बतलाया, हिंदी की व्याख्याता सुनीता चौरसिया ने सुब्रमण्यम भारती जी के जीवनी के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती पायल पांडे, राजेश अग्रवाल, रज्जी वार्गेश के मार्गदर्शन में किया गया।



