जगदलपुर/बस्तर न्यूज
पुलिस विभाग द्वारा आज रामेश्वर कश्यप का भावपूर्ण विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें उनके दीर्घ सेवाकाल के योगदान को सराहा गया। पुलिस के अनुभवी, निष्ठावान एवं कर्मठ अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर कश्यप आज 30 नवंबर 2025 को अपनी 33 वर्ष 4 माह 19 दिन की सफल एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रामेश्वर कश्यप ने 11 जुलाई 1992 को जिला पुलिस बल में आरक्षक के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। कठोर परिश्रम और उत्कृष्ट कार्य के आधार पर वे क्रमश: प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने सेवा काल में उन्होंने 23 नगद पुरस्कार व 42 प्रशंसा पत्र अर्जित किये। अपने 33 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील थाना/चैकियों में उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, शांति और अनुशासन के साथ पुलिसिंग करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, तथा समस्त जिला पुलिस परिवार द्वारा रामेश्वर कश्यप के समर्पित सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दी।

