September 26, 2026

20 दिसंबर को होंगे जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का चुनाव

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

जिला अधिवक्ता संघ की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को ग्रंथालय कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 2025–27 के लिए चुनाव की घोषणा की गई। जिसके लिए चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अशफाक अहमद खान की सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई। साथ ही बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव लिखेश्वर जोशी के द्वारा 2023 से 25 तक संघ के आवक–जावक का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण दास ने उनके कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में श्री हनुमान मंदिर की स्थापना को देते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों का इसमें सहयोग रहा। चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा है कि आगामी 20 दिसंबर तक चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्रा एवं अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने सुझाव व विचार रखा। सामान्य सभा में काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *