जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शहर की एक ओर बेटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, आयुषी बजाज ने अपने असाधारण कौशल और मेहनत के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है। आयुषी की इस सफलता से केवल उनके परिवार में नहीं, बल्कि सिन्धी समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर में सिन्धी समाज की पहली सदस्य जिसने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज का भी गौरव बढ़ाया है।
सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आयुषी ने अपनी शिक्षा और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, और उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। हम आयुषी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आयुषी सिन्धी समाज संरक्षक उधाराम व पायल मूलचंदानी की सुपुत्री हैं। साथ ही सिन्धी समाज की महिला विंग सुहिणी सोच की पदाधिकारी चंद्रा देवी नवतानी, लक्ष्मी नवतानी, भारती लालवानी ने आयुषी को पख्खर पहनाकर मूमेंटो देकर सम्मानित करते हुए आयुषी बजाज को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर हार्दिक बधाई दी।


