September 26, 2026

दन्तेश्वरी महाविद्यालय की छात्राओं ने सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया

दंतेवाड़ा। शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम ने 29 से 30 अक्टूबर तक शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में आयोजित सेक्टर स्तरीय वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के पहले दौर में टीम को बाय मिला। दूसरे सेमीफाइनल राउंड में मुकाबला बस्तर विश्वविद्यालय की टीम से हुआ, जिसमें टीम ने 25-20, 25 -18 से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में टीम ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर को 25-19, 25-16 के स्कोर से हराकर चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा पुजारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सत्यभामा को बेस्ट स्मैश का पुरस्कार मिला।

इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. एन. प्रसाद, संगठन सचिव क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *