दंतेवाड़ा

राज्योत्सव में वनमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

दंतेवाड़ा। आगामी राज्योत्सव-2025 के संदर्भ में जिला स्तर पर 02 से 04 से नवंबर तक 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आयोजन स्थल मेढ़का डोबरा में विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाया जाएगा। तथा इसका मुख्य थीम 25 वर्षों की विकास यात्रा से संबंधित रहेगी।

इस क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा योजना स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, स्टालों, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, फ्लेक्स, बैनर, स्वागत द्वार, ध्वनि विस्तारक यंत्र के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण आयोजन रजत जयंती के अनुरूप गरिमापूर्ण होना चाहिए। और सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर लिया जावें।

वही सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथियों की भी घोषणा की है। जिसमें बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में अरुण साव उपमुख्यमंत्री, दंतेवाड़ा जिले में केदार कश्यप वन मंत्री, बीजापुर जिले में महेश कश्यप सांसद, कांकेर जिले में भोजराज नाग सांसद, कोंडागांव जिले में लता उसेंडी, नारायणपुर जिले में विक्रम उसेंडी तथा सुकमा जिले में किरण देव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *