जगदलपुर

बस्तर के युवराज ने एशियन यूथ गेम्स में सातवां स्थान प्राप्त कर देश-प्रदेश को गौरान्वित किया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया द्वारा बहरीन (यूएई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल म्यूथाई में भारतीय दल भाग ले रहा है। म्यूथाई के “मिक्स माई म्यू” टीम इवेन्ट में बस्तर जिला संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के म्यूथाई खेल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत ने 45 देशों के खिलाडिय़ों के बीच सातवां स्थान प्राप्त कर भारत और छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।

उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह छत्तीसगढ़ खेल जगत की ऐतिहासिक उपलब्धि है कि युवराज सिंह राजपूत ने 45 देशों के मध्य हुए “मिक्स माई म्यू” टीम इवेन्ट में अपनी राजस्थान की पार्टनर खिलाड़ी हर्षिता के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंकों के आधार पर प्रथम सात खिलाड़ियों में अपना गौरवशाली स्थान बनाया। उक्त स्पर्धा में फिलीपीन्स, यूएई, मलेशिया औऱ इराक़ के मिक्स खिलाड़ी अंकों के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किये है जिनमे पदकों का निर्धारण होगा।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए देश के खिलाड़ी

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत नौ वर्षों से म्यूथाई राष्ट्रीय चैंपियन, चार बार के अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई पदक विजेता खिलाड़ी जगदलपुर निवासी 17 वर्षीय युवराज सिंह राजपूत एशियन यूथ गेम्स के लिए छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है। एशियन यूथ गेम्स में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों का व्यय भारत सरकार द्वारा किया गया है। और ब्लेजर, कोट, पेंट, शर्ट, टाई, फॉर्मल ड्रेस, IOA बेच, बैग आदि खिलाड़ियों को वितरित किया गया है। कोच अब्दुल मोइम ने कहा कि युवराज सिंह के एशियन यूथ गेम्स बहरीन में किये गए गौरवशाली शानदार प्रदर्शन से बस्तर अंचल और छ ग को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *