दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
जिले में हो रहे अपराधों एवं अवैध कार्यों एवं नशीली पदाथों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर सूचना के आधार पर 23.10.2025 को बाईपास रोड दन्तेवाड़ा से आरोपी संतोष कुमार मड़कामी पिता विजय कुमार मड़कामी निवासी उड़ीसा, हड़मा मड़कामी पिता सोना मड़कामी निवासी उड़ीसा, एवं राजमन कश्यप पिता शिव के कब्जे से 04 किलो 730 ग्राम गांजा तथा 23,660 रूपये नगदी, 02 नग मोबाईल एवं एक मोटरसायकल जप्त किया गया, जिस पर सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर हमेशा सतत निगाह रखी जा रही है।



