September 20, 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दंतेवाड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के निर्देश पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं के मध्य मानसिक स्वास्थ्य के संबंधी जागरूकता के प्रयास के लिए पेंटिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस वर्ष की थीम ’’सेवाओं तक पहुंच – आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य’’ के आधार पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस मंडल ने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। महाविद्यालय के मनोविज्ञान प्राध्यापक डॉ दिनेश कुमार लहरें ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रतनबाला मोहंती, जिला सलाहकार अंकित सिंह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रुति स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *