जगदलपुर/बस्तर न्यूज
आज शहर के एक होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसे एआईसीसी पर्यवेक्षक व संगठन सृजन प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों का दौरा कल से शुरू हो गया है। ये केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर जिला अध्यक्षों के चयन के लिए जमीनी फीडबैक जुटा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘सृजन अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई थी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। यह निर्णय दिसंबर 2024 में कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में लिया गया था। जिसके तहत संगठन निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान के अंत में पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। देश में अब युवा नेतृत्व की जरूरत है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार की जा रही है। जिससे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर की जनता के सामने अपनी सरकार की झूठी तारीफ करके गये : दीपक बैज
वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आकर बस्तर की जनता के सामने अपनी सरकार की झूठी तारीफ करते हुए साय सरकार में शिक्षा पर बड़ा काम हुआ है, युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,400 से अधिक स्कूल बंद हो गये, शायद अमित शाह को इसकी जानकारी नहीं थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर ओलंपिक की बात कर रहे थे, बस्तर ओलंपिक के नाम पर किये गये भ्रष्टाचार पर क्यों चुप रहे? 1400 का ट्रेक सूट 2500 में खरीदा गया, इस पर कुछ नहीं बोला। साय सरकार के भ्रष्टाचार 400 का जग 3200 में खरीदा गया। 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदी गई। 60 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीदी गयी। 100 का चप्पल 1200 में खरीदा गया, इस पर अमित शाह चुप थे।
इस प्रेसवार्ता में संगठन सहप्रभारी प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रेमचंद जायसी, नोवेल वर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, जतिन जायसवाल सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।