जगदलपुर

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार सदस्य ने अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक ली

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार पैनल सदस्य प्रकाश मोदी आज जगदलपुर दौरे पर आए। उन्होंने कलेक्टर एस. हरीश के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों से चर्चाकर बैठक ली। अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं से रूबरू हुए, सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री अमित शाह के विजन को लेकर चल रहे हैं। और संपूर्ण भारतवर्ष के अल्पसंख्यक समुदाय से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनकी बातें स्थानीय स्तर पर लेकर भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में प्रकाश मोदी का आज जगदलपुर प्रवास हुआ। बैठक के दौरान ईसाई समाज ने कब्रिस्तान हेतु भूमि, सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा की भूमि, जैन समाज के द्वारा सामुदायिक भवन मंदिर हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही बच्चों को छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुविधा के बारे में सभी ने अपनी बात रखी।

जिलाधीश एस. हरीश ने कहा कि जो स्थानीय समस्याएं हैं, उसका निराकरण होगा आप विधिवत आवेदन दे दीजिए। नियम अनुसार जो होगा, उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर बंजारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सहायक निदेशक तनुजा नाग सहित जैन समाज से रूपेश जैन , अनूप जैन, विवेक जैन, सिख समाज अध्यक्ष अमरीक सिंह, ईसाई समाज, बौद्ध समाज, श्वेतांबर जैन समाज आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *