जगदलपुर/बस्तर न्यूज
छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला जूडो संघ द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता (बालक-बालिका) का आयोजन खेल परिसर सरकंडा, बिलासपुर में 13 सितम्बर से 14 सितम्बर तक आयोजित किया गया था।
उक्त प्रतियोगिता में ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के मार्गदर्शन में ज्ञानोदय स्कूल करणपुर के जुड़ो खिलाडी धनुरजय बघेल ने गोल्ड मेडल जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम में अपनी जगह बनाई। वही लिना कश्यप ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमा कर स्कूल व बस्तर जिले का नाम रौशन किया।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रचार्य सिस्टर दिव्या ने कोच मनोनीत और छात्रों का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही ऑल बस्तर जिला जुड़ो संघ के अध्यक्ष किरण सिंह देव, सचिव अब्दुल मोईम, जूडो कोच कविता, मकसूदा, शैलेन्द्र ठाकुर, नवीन ठाकुर आदि ने भी खिलाड़ियों बधाई दी।



