September 26, 2026

बस्तर आर्ट गैलरी में डॉ. शांति पांडे की चित्रकला प्रदर्शनी 13 सितंबर से तक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

शहर के बस्तर आर्ट गैलरी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 सितंबर को 11 बजे होगा।

डॉ शांति पांडे स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में पूरे बस्तर संभाग के लिए एक जाना पहचाना नाम है, वे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र में आज भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। एक डॅाक्टर के अंदर छिपी चित्रकला को उन्होंने सबके सम्मुख प्रस्तुत करने का निश्चय किया है। इसकी प्रस्तुति के लिए अंजलि बेहार सीरीज आफ एग्जीक्यूटिव एग्जीबिशन कला, अर्चना स्टूडियो के द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

डॉ शांति पांडे से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि चित्रकला का उन्होंने कहीं से कोई ऐसा कोर्स नहीं किया है। अपने शौक के लिए चित्रों को अपनी कल्पना के अनुसार केनवास में उकेरती रही हैं, इसी शौक के कारण आज एक बड़ा कलेक्शन हो गया। जिसे लोगों ने बस्तर आर्ट गैलरी में सभी के लिए प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया, इस हेतु एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बस्तर के कला प्रेमियों से आह्वान किया है, कि वह 13 से 17 सितंबर तक संध्या 5 से रात्रि 9 बजे तक बस्तर आर्ट गैलरी में पहुंचकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *