जगदलपुर/बस्तर न्यूज
गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व सिख समाज धूमधाम से मना रहा है। गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर पर नगर के गुरुद्वारा में 22 अगस्त से श्री अखंड पाठ शुरू किया गया है, जो 24 अगस्त तक होगा। वही 22 व 23 अगस्त को रात 7:00 से 8:00 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जिसमें भाई आदित्य प्रताप सिंह व साथियों द्वारा भक्तों को भजन के माध्यम से भाव विभोर करेंगे।
पहली बार नगर जुलूस का हुआ आयोजन
श्री गुरु सिंघ सभा जगदलपुर द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर पहली बार नगर जुलूस का आयोजन किया गया। जो गुरुद्वारा मोती तालापारा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शांति नगर स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुआ। जिसमें सिख समाज के लोगों ने सिख गुरुओं के द्वारा समाज उत्थान में किए गए कार्यों को भजन गाकर जुलूस निकाला।
प्रकाश पर्व कब से मनाया जा रहा है
श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने हमारे संवाददाता को बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व, जिसे प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है, सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश (स्थापना) की याद में मनाया जाता है। 1604 में सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था।
सिखों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब जी का महत्व
गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का पवित्र धार्मिक ग्रंथ माना जाता है, और इसे दस गुरुओं की ज्योति के रूप में पूजा जाता है।