जगदलपुर

विधायक ने निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन्द्रावती कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी सड़क निर्माण, राजेन्द्र नगर वार्ड स्थित भैरम देव गुड़ी में बाउंड्री वॉल तथा छत्रपति शिवाजी वार्ड में पंचायत भवन के पास गुड़ी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजय पाण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हम सभी की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की एक नई लहर चल पड़ी है।

महापौर संजय पाण्डे ने जानकारी दी कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी सड़क की मांग लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसे आज पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
निगम शहर में 281करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक बिजली गृह की स्थापना प्रस्तावित है। गंगामुंडा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धरमपुरा में 11 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जो शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, सभापति खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, यशवंत ध्रुव, नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, आशा साहू, बसंती समरथ, मनोहर दत्त तिवारी, यशवर्धन राव, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, घनश्याम यादव, नीलम यादव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, निर्मल पानीग्राही, बाबुल नाग, ब्रिजेश शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *