September 21, 2026

सती माता मंदिर करकापाल के हरियाली जात्रा में जुटेंगे हजारों भक्त

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत करकापाल स्थित आदिशक्ति सती माता मंदिर रानमुंडा में हरियाली अमावस्या के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 25 जुलाई को वार्षिक यात्रा आयोजित किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे और माता को अपनी मनौती पूर्ण होने पर भेंट अर्पित करेंगे।

मंदिर के प्रधान पुजारी अखिलेश स्वर्णकार ने बताया कि इस वर्ष श्रावण अमावस्या गुरुवार रात 2 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगा और शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इसलिए यहां वार्षिक जात्रा 25 जुलाई को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि माता जी का स्नान एवं चोला चढ़ाई, घी सिंदूर श्रृंगार प्रातः 10 बजे किया जाएगा। 11 बजे माता जी का फूल से श्रृंगार किया जाएगा। 2 बजे माता की पूजा एवं वस्त्र अलंकरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे माता जी का आव्हान एवं देवी परिक्रमा निर्धारित है। माताजी का यज्ञ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात 2 बजे से माताजी का भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *