जगदलपुर/बस्तर न्यूज
रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वाधान पर प्लांट मे स्थित औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार मे ईडी एम.एन.वी.एस प्रभाकर एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष राहुल जैन के दिशा निर्देश में एवं महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें नगरनार स्टील प्लांट में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, वर्कर, रोटरी मेंबरो ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। महारानी एवं डिमरापाल हॉस्पिटल से आये डॉक्टरो की टीम ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। वही सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नगरनार स्टील प्लांट के ईडी प्रभाकर ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य करता है बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है। और रक्त संचार प्रणाली बेहतर बनी रहती है। मैं नगरनार स्टील प्लांट के सभी जनों का धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं। जिन्होंने हमारे रोटरी परिवार को यह पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान किया।
रक्तदान शिविर में डॉ.राज किशोर नायक, डॉ. यामिनी सिंह, डॉ.डाकेश रात्रे, डॉ. राजीव जैन सीएमओ, सचिव रो. अमरदीप सोढ़ी, चेयरमेन रो. मनोज थॉमस, कुलजीत, किशोर पारख, सुनील जैन, जीतेन्द्र अहलुवालिया, प्रकाश चावड़ा, कमल शेट्टी, संजय बथवाल, दीपक कपूर, श्रीधर मद्दी, डॉ सरिता थॉमस, विवेक जैन, अमित जैन, लाइबा चामडिया, आसिफ, अप्रतिम झा सहित रोटरी सदस्य एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

