September 26, 2026

उत्कल समाज ने महाप्रभु जगन्नाथ के प्रसाद का किया वितरण

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर गोंचा महापर्व के बाहुड़ा गोंचा के शुभ अवसर पर उत्कल समाज द्वारा सिरहासार चौक व भैरम मंदिर पंचपथ चौक में जगन्नाथ प्रभु का प्रसाद खाजा श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। यह प्रथम अवसर है जब उत्कल समाज द्वारा खाजा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज उत्कल समाज द्वारा पांच किंवटल खाजा व बूंदी प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया।

इस दौरान श्रृद्धालुओं को प्रसाद सेवा वितरण में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, निर्मल पानीग्राही, कुबेर देवांगन, समाज अध्यक्ष राजेश दास, सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव अच्युत सामंत, संगठन सचिव रमेश नंद कार्यकारणी सदस्य प्रदीप महापात्र, राकेश रथ, असीम दास,अतुल दास ,अशोक दास , मीडिया प्रभारी रविन्द्र दास,उत्कल युवा विंग पवन मिश्रा, आशीष दास, महिला विंग निरूपमा दास व महिला सदस्य एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *