जगदलपुर/बस्तर न्यूज
मोती तालाब पर स्थित मां छिंदवाली महाकाली मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पंच कुंडीय रूद्र चंडी महायज्ञ के लिए आज महिलाओं ने इंद्रावती नदी का पवित्र जल कलशों में भरकर यज्ञ शाला लाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या भक्तगण शामिल हुए। वही महिलाएं जल से ओत प्रोत इन कलशो को मां महाकाली के सामने रखने के बाद ही अन्य विधान प्रारंभ हुए।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए असम से 10 वैदिक पंडितों को आमंत्रित किया गया है। 27 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन मां छिंदवाली महाकाली मंदिर समिति द्वारा किया गया है। दोपहर 12 बजे 50 कलशो में महादेव घाट से इंद्रावती नदी का पवित्र जल भर कर मंदिर लाया गया। यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से गुजरी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और वैदिक पंडित शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद मंदिर में पंच कुंडी रूद्र चंडी यज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है। दोपहर 3 बजे मंडप पूजन किया गया। उसके बाद चंडिका पाठ तत्पश्चात यज्ञ में आहुतियां प्रारंभ हुईं।
कल होंगे ये अनुष्ठान
शनिवार 28 जून को सुबह 11:36 बजे मंडल पूजन, अपहरण 2 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चंडी पाठ तथा नियमित हवन पूजन किया जाएगा।