जगदलपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भुतहा तालाब लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, सभापति खेमसिंह देवांगन, वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद निर्मल पाणिग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, पर्यावरण विद् किशोर पारख, संपत झा, वार्डवासी, पर्यावरण प्रेमी एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान में सक्रियता से भाग लिया।

महापौर संजय पांडे ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पर्यावरण उप समिति के द्वारा डिजिटल वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए लोगों को संदेश दिया कि अभी भारतीय रेडक्रास समिति के द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता का कार्य चल रहा है। इस कार्य में आप कहीं पर भी पौधा लगाए। 30 सेकंड का वीडियो और फोटो बनाकर मोबाइल में अपलोड करें। दो से तीन फोटो रेड क्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण उपसमिति को भेजें। हम सभी लोग डिजिटल क्रांति के युग में है डिजिटल प्रयास से लोगों को प्रेरित करें। महापौर ने उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा सदस्य गण रतन व्यास, वाय एन कुकडे, विभा दरियो, सहसचिव अंजू झा एवं सभी उपस्थित जनों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा भी उपस्थित थे।

रेड क्रॉस पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, परिवार अथवा संस्था विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाए हो। उन्हें ट्रिगार्ड से सुरक्षित किए हुए हैं, तो उसके 2 से 3 फोटो और 30 सेकंड के वीडियो को समिति के सचिव मनीष अहीर के व्हाट्सएप नंबर 70002 999 86 पर भेज सकते हैं। ऐसे फोटो और वीडियो को दर्ज किया जाएगा तथा निकट भविष्य में सभी पर्यावरण प्रेमियों को ऐसे कार्यक्रम में आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *