September 22, 2026

भारत देश सनातन परंपराओं का देश है : महेश कश्यप

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगर निगम द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी सभागार में संगोष्ठी, प्रदर्शनी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, मुख्य वक्ता राज बहादुर सिंह राणा, अध्यक्षता महापौर संजय पाण्डे, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, पीएससी के पूर्व सदस्य शिव नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी उपस्थित रहे।

आयोजन में स्वच्छता दीदीयों, नगरीय निकाय के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य वक्ता राजबहादुर सिंह राणा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के जीवनी का हम सबको अध्ययन करना चाहिए। उसे अपने जीवन में लागू करना चाहिए। वह एक महान मराठा शासिका और रानी थी। जो मालवा राज्य में होलकर राजवंश की शासिका के रूप में जानी जाती थी। अपने परोपकार और न्याय के लिए वह प्रसिद्ध थी इसलिए उन्हें लोकमाता भी कहा जाता है। पति की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने मालवा राज्य की बागडोर संभाली। उनके ससुर के मृत्यु के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से रानी घोषित किया गया।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारत देश सनातन परंपराओं का देश है। हमें देश के महान विभूतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। साहसी, न्यायप्रिय और परोपकारी शासिका थी अहिल्याबाई। अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए बहुत प्रयास किया। उन्होंने सेना का नेतृत्व किया और कई युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन एक साधारण कन्या से लेकर एक असाधारण सम्राज्ञी बनने की यात्रा है। एक ऐसी वीरांगना जिन्होंने अपने पति की मृत्यु के पश्चात ना केवल शासन संभाला, बल्कि अपने अद्वितीय न्याय, धर्मपरायणता और प्रशासनिक कुशलता से इंदौर राज्य को सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाया।

कार्यक्रम में स्पीकर खेमसिंह देवांगन, श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्रही, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, पार्षद श्यामसुंदर बघेल, बसंती समरथ, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, उर्मिला यादव, गीता नाग, महेश्वरी ठाकुर, ममता पोटाई, कौशल्या साहू, कुसुम परिहार, रंजीता पानीग्राही, किरण दीवान, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, गोपाल भारद्वाज, विनय श्रीवास्तव, राकेश यादव सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *