जगदलपुर

जेसीआई शहर के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

जेसीआई जगदलपुर शहर द्वारा 2025 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज स्थानीय एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें कई गणमान्य अतिथि, जेसीआई सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में सीए प्रतीक चिखलिकर को अध्यक्ष और सीए गौरव डोडिया को सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही पूरी कार्यकारिणी ने भी पदभार संभाला।

महापौर संजय पाण्डे एवं आकाश श्रीमाल नगर पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति थे। नगर पुलिस अधीक्षक अपने संदेश में सभी को साइबर क्राइम पर जागरूकता एवं शहर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया।

संगठन संचालन समिति के पदाधिकारीगण

चेप्टर इंचार्ज : पीयूष हेलिवाल
मार्गदर्शक व सलाहकार : अनिल राव माद्दी
अध्यक्ष : सीए प्रतीक चिखलिकर
सचिव : सीए गौरव डोडिया
कोषाध्यक्ष : अपुल जैन
उपाध्यक्ष (ग्रोथ) : नितिन खत्री
उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य और फिटनेस) : डॉ. नरेंद्र लाहोटी
उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण और व्यापार) : दिलीप शुक्ला
ग्रेस्टर : राघव हेमानी
जनसंपर्क अधिकारी : नितेश सिंह चौहान

कार्यक्रम के दौरान जेसीआई जगदलपुर ने इंस्टाग्राम पेज को लॉन्च किया। यह आयोजन जेसीआई जगदलपुर सिटी की युवा नेतृत्व को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना है।

कार्यक्रम में श्याम सोमानी, भंवर बोथरा, श्रीपाल जैन, हनुमंत राव, विवेक सोनी, मनीष मूलचंदानी, जयंत नायडू, चंद्रेश चांडक के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *