September 21, 2026

वन विभाग ने आरोपी के घर से 48 नग सागौन चिरान किया जप्त

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

वन परिक्षेत्र भानपुरी में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 नग सागौन चिरान जप्त किया गया।

मुख्य वन संरक्षक आर. सी. दुग्गा के निर्देशानुसार वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं उप वनमंडलाधिकारी इंद्र प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में उड़न दस्ता प्रभारी बुधराम साहू एवं भानपुरी वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएल पांडे एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से छापेमारी की कार्यवाही करते हुए आज ग्राम मावलीगुड़ा में कर घर में छुपा कर रखे गए अवैध सागौन काष्ठ जप्त कर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अपराध क्रमांक P.O.R. no. 21858/01, 26/4/2025, 48 नग चिरान 0.523 घ.मी. जिसका अनुमानित कीमत एक लाख आंकी गई है। उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

कार्यवाही में प्रवीण सिंह व.पा., श्रीमति ममता कश्यप, श्रीमति तारावती कोर्राम, बुदरु कश्यप व.पा., डोमु राम नेताम व.पा., जय देव मौर्य व.पा., हीरामन मंडावी व.पा. एवं बीट फारेस्ट आफिसर अरुण नाग, योगेश रामटेके का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *