September 20, 2026

एनटीपीसी प्लांट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

रायगढ़/बस्तर न्यूज

एनटीपीसी लारा प्लांट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन केन्द्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) रविशंकर मुुख्य अतिथि, सीआईएसएफ के डिप्टी कमाण्डेन्ट महावीर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट देवेन्द्र नाथ सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट रामबीर सिंह, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक, सेफ्टी रंजन कुमार, बीएचइएल के महाप्रबंधक तपस साह और सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी और बल सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि, अधिकारियों और कर्मचारियो द्वारा शहीद हुये बॉम्बे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियो को शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सप्ताह के अर्न्तगत होने वाले प्रोग्राम के बारे में बताया गया। जिसमें स्कूल के बच्चें, महिलायें, वर्कस और अन्य एजेंसीयो को अग्नि से होने वाले नुकसान से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *