दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छ.ग. शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ रहे है।
तिमेनार डीएकेएमएस अध्यक्ष सुपा राम ओयाम पिता बुधरू उर्फ आंबा ओयाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (02 लाख ईनामी) एवं जैगूर आरपीसी मिलिषिया सदस्य टेमो उर्फ हेमसिंग ठाकुर पिता स्व. ईश्वर ठाकुर उम्र लगभग 24 वर्ष जाति धाकड़ निवासी जैगूर स्कुलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत आज पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ.ग. रायपुर राकेश अग्रवाल, उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु अप्स बीजापुर सेक्टर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, कमाण्डेंट 199 वीं वाहिनी सीआरपीएफ आनंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन, उप कमाण्डेंट (आसूचना शाखा) विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।


