September 20, 2026

पतंजलि योग परिवार ने होलिका उत्सव श्रीयज्ञ कर वैदिक स्वरूप मे मनाया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पतंजलि योग परिवार द्वारा होली का पावन पर्व वैदिक नियमानुसार वासंती नवसस्येष्टी श्रीयज्ञ कर होलिकोत्सव वैदिक स्वरूप में मनाया। जिसमे नये अनाजों और औषधीय समिधा होली का उत्सव की विशेष वैदिक मंत्रों की आहुति दी गई। फिर सबने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर वैदिक अभिवादन कर नित्य संगीत के साथ जमकर होली खेली।

सभी पतंजलि परिवार के सदस्यों ने हवन सहित आनंद उठाया। इस वैदिक होलिका उत्सव में विशेष रूप से प्रेमांश ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कराया।

वहीं डॉक्टर मनोज पाणिग्राही, ऋषि पाणिग्रही, रविंद्र हेम नानी, मनोज शुक्ला, मनोज चंद्रा, श्रीमति मान कोराम, सिंह श्रीमती प्रीति पाणिग्रही, कुसुम पांडे, सरोज चंद्र, ममता राव, कल्पना बरकस, जितेन्द्र मिश्रा, मनोज शुक्ला, रवींद्र, गजेंद्र, गणेश वैभव, विवेक जैन, नीरज चौहान, दीपक वासवानी, किशोर वासवानी, ऋषि यादव, रवि कोटवानी, अक्षय कर करनल,वैभव यादव, फूल सिंह साहू, जय गोपाल, गायत्री बढ़कस, बबिता पाण्डेय, मुन्नी सिंह, हेमा शर्मा,अंजली मिश्रा, शेफाली सरकार, सुनील सरकार, अरुण त्रिपाठी, गजेंद्र देवांगन, गुड्डू पानीग्राही आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *