जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2025 की गोपनीय सामग्रियों का वितरण शनिवार को स्ट्रांग रूम जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया गया। डीईओ ने इस बारे में बताया कि उक्त दोनों परीक्षाओं की गोपनीय सामग्रिया संकुल प्राचायों के माध्यम से जिले के संबंधित थाना और चौकियों में विशेष वाहन के द्वारा सकुशल जमा करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। जिले में 17 मार्च से 5 वीं तथा 18 मार्च से 8 वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। इन दोनों परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दिशा में केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति सहित दो जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल तथा सात ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल नियुक्त किए गए हैं।
Related Articles
सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : रेखचंद जैन
जगदलपुर/बस्तर न्यूज शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मानसिक व भौतिक विकास […]
ग्रामीणों ने जाना वनों को आग से बचाव तरीके
जगदलपुर/बस्तर न्यूज कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के कोटमसर रेंज में आज अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों को अग्नि से वनों एवं जीव-जंतु को होने वाले हानि के बारे में बताया गया। महुआ बिनने ज़्यादातर मौकों में ग्रामवासी जंगल मे पेड़ों के नीचे आग लगा देते हैं । जिससे कापीस […]
देवगुड़ियों की संरक्षण और पुजारियों की सम्मान के लिए काछनगुड़ी में हुई बैठक
जगदलपुर/बस्तर न्यूज शहर के भंगाराम चौक स्थित काछनगुड़ी में आज संभागभर के देवी-देवताओं के पुजारियों व गांव के प्रमुखों की एक बैठक सुकमा जमीदार कुमार जयदेव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में गांव की देवगुड़ियों को संरक्षण करने के साथ-साथ पुजारियों को भी सम्मान दिलाने को लेकर जोर दिया गया। वहीं संभागभर से […]



