जगदलपुर

पहली बार योग प्रशिक्षण के साथ प्राकृतिक चिकित्सा व पंचकर्म लोग ले रहे लाभ

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

15 दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का जगदलपुर नगर में 15 जगहों पर संचालित योग प्रशिक्षण में एक साथ पहली बार पतंजलि योगपीठ के तर्ज पर प्राकृतिक चिकित्सा व पंचकर्म का हज़ारों नगरवासियों ने लिया लाभ। कब्ज, गैस सिर दर्द, माइग्रेन, अनिद्रा, डस्ट, एलर्जि, साँस की समस्या, सर्दी खांसी, आँख कान नाक के रोग, याददाश्त सहित अनेक रोगों का उपचार जल नेती, अक्षिधोवन, कर्णपूरण, नस्य, मिट्टी चिकित्सा मिट्टी पट्टी, रोगानुसार खानपान और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ साथ ऐक्यूप्रेशर चिकित्सा दी जा रही है। जिसके अदभुत परिणाम देखने को मिल रहा है, लोग प्रतिदिन इस निःशुल्क सेवा का लाभ लेने जुड़ रहें हैं। योग शिविर में प्रतिदिन योग यज्ञ के साथ साथ बीपी शुगर वजन की जाँच की जा रही हैं। और पौष्टिक अंकुरित अनाज भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *