रायपुर/बस्तर न्यूज
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यूथाई एसोसिएशन की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया की 2025 से 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन आज नई दिल्ली में आयोजित आमसभा में किया गया। जिसमे अंतरराष्ट्रीय संस्था के निर्देश पर एशियाई संस्था के महासचिव एवँ लीगल कमीशन के चैयरमेन मारवयन तान पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। आमसभा में चुनाव सर्वसम्मति से हुए। चुनाव पश्चात नियमानुसार 07 कमीशन का गठन कर विभिन्न प्रतिनिधियों को चैयरमेन बनाया गया।
उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञाप्ति में देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि इस चुनाव में 28 राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच छत्तीसगढ़ को भी शानदार प्रतिनिधित्व मिला है। राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन को भारतीय म्यूथाई फेडरेशन का सहसचिव सर्वसम्मति से चुना गया। राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू को सलाहकार समिति का चैयरमेन बना कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी अमन यादव को एथलीट कमीशन का चैयरमेन नियुक्त कर उभरते युवा खिलाड़ियों की बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।
2025-2029 के लिए 9 सदस्यीय कार्यकारिणी निम्नानुसार है।
अध्यक्ष – मोहन वर्मा (नई दिल्ली)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अनुपम माहता (झारखण्ड)
उपाध्यक्ष – सुप्रीयो बिस्वास (पश्चिम बंगाल)
सचिव – श्रीराम चौधरी (राजस्थान)
कोषाध्यक्ष – सोमबीर वशिष्ठ (हरियाणा)
सहसचिव – अनीस मेमन (छत्तीसगढ़)
सहसचिव – धीरज बब्बर (पंजाब)
सदस्य – आर बी राय (सिक्किम)
सदस्य – अमित सिंह (जम्मू एंड कश्मीर)