September 26, 2026

38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए जूडो खेल के 6 सदस्यीय दल रवाना

भिलाई/बस्तर न्यूज

भारतीय ओलंपिक संघ के तत्वाधान में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की जूडो दल आज देहरादून रवाना हुआ। छ. ग. जूडो दल में कु. तनु रानी साहू, कु. दिव्या कुमारी, अनमोल सिंह एवं भूपेंद्र नेताम का चयन खिलाड़ी के रूप में किया गया है। टीम के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक श्रीमती श्वेता विजय नाग एवं एस. आर. सोनी होगें। राष्ट्रीय खेल हेतु चयनित जूडो खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित अरर्डेंसी जुडो अकैडमी में सात दिवस का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य के जूडो प्रशिक्षक विजय नाग, पी. किशोर, शेख शरीफ एवं सुश्री किरण शर्मा द्वारा विशेष टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रदेश जूड़ो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रशिक्षक द्वारा कराए गए जूडो ट्रेनिंग यदि उन्होंने ईमानदारी से उसका अभ्यास किया है, तो आपका प्रदर्शन प्रदेश को गौरवान्वित जरूर करेगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में जूडो प्रतियोगिता 08 फरवरी से 13 फरवरी तक देहरादून में आयोजित है। राष्ट्रीय खेल हेतु चयनित खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को रायपुर लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के तत्वाधान में किट प्रदान कर विजय की शुभकामनाएं प्रदान की है।

इस अवसर पर जनता शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ एम. एस. द्विवेदी जनता स्कूल के प्राचार्य सी. पी. चौधरी, उप प्राचार्य अरुण कुमार, जे. एन. मिश्रा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के जूडो संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश जूडो दल को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *